9:51 AM | Wednesday, March 12, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

आंध्रप्रदेश में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

आंध्रप्रदेश , 01 दिसंबर (वार्ता): आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आयी है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात नांदयाल जिले में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां और कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। गोदाम में आग लगने के बाद देखते ही देखते यह पूरे मकान में फैल गयी। इससे स्थानीय लोग आग से भयभीत हो गए।

बाद में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पास लिया। दमकलकर्मियों का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी होगी। पुलिस के मुताबिक सत्यनारायण नामक व्यक्ति के मकान के ग्राउंड फ्लोर में प्लास्टिक का गोदाम था। शॉर्ट सर्किट होने से गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की देखते ही देखते मकान के ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से पूरा मकान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों को मदद से दुकान और घर से सामान हटाया गया और घर के लोगाें को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

पंजाब सरकार वीर हकीकत का बलिदान दिन सभी स्कूलों में मनाएं:चावला

Martyrdom day, अमृतसर, 02 जनवरी (वार्ता) : पंजाब की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो लक्ष्मीकांता चावला ने पंजाब सरकार से मांग की है कि राज्य...

विश्व कप से पहले हॉकी इंडिया ने की ट्रॉफी टूर की घोषणा

हॉकी इंडिया, 02 दिसम्बर (वार्ता) हॉकी इंडिया ने बहुप्रतीक्षित FIH ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के शुरू होने से करीब एक महीना पहले...

तमिलनाडु में ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर कार्रवाई का वादा : रघुपति

चेन्नई, 01 दिसंबर (वार्ता): तमिलनाडु के कानून मंत्री एस रघुपति ने गुरुवार को कहा कि राज्यपाल आर एन रवि ने ऑनलाइन जुए के कारण...

न्यूजीलैंड में मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके

New Zealand earthquake, 02 दिसम्बर (वार्ता): न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में शुक्रवार को मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके महसूस किये गये। न्यूजीलैंड के...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

Petrol and diesel 01 दिसंबर (वार्ता): अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों जारी तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय