11:12 PM | Tuesday, March 11, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर पहुंचे

जयपुर 01 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एक दिवसीय यात्रा पर आज जयपुर पहंचे जहां वह राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजपा की जनआक्रोश यात्रा का आगाज करेंगे। नड्डा के हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका भाजपा के नेतााअें ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वाले नेताओं में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा अरुण चतुर्वेदी एवं अशोक परनामी, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, किरोड़ी लाल मीणा एवं दिया कुमारी सहित कई भाजपा नेता शामिल थे।

इसके बाद नड्डा दशहरा मैदान के लिए रवाना हो गए जहां वह प्रदेश भाजपा की सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में दौ सौ रथों के माध्यम से 75 हजार किलोमीटर की निकाली जाने वाली जनआक्रोश यात्रा के रथों को रवाना कर इस यात्रा का आगाज करेंगे।

- Advertisement -

इससे पहले नड्डा के हवाई अड्डे के बाहर निकलते ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्होंने गाड़ी के पायेदान पर खड़े होकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और इसके बाद डा पूनियां एवं श्रीमती राजे को अपनी गाड़ी में साथ लेकर रवाना हुए। नड्डा ने प्रदेश के इन दोनों बड़े नेताओं को अपनी गाड़ी में साथ लेकर एकजुटता का संदेश दिया।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहती है मानुषी छिल्लर

मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहती है। मानुषी...

हरियाणा विस का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से

चंडीगढ़, 01 दिसंबर (वार्ता): हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly) का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी दी। इस संदर्भ...

बहराइच में तेंदुए ने किया किसान पर हमला

Leopard attack, 02 जनवरी (वार्ता): उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत बोझिया गांव में खेत की निगरानी...

जोधपुर में सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से उतरे; किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Suryanagari Express train accident: बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे सोमवार तड़के 3.27 बजे जोधपुर मंडल के रजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच पटरी...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय