11:32 AM | Wednesday, March 12, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

बीजिंग: चीन के उप प्रीमियर ने कोविड प्रतिबंधों में ढ़ील का किया आह्वान

बीजिंग: 01 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) चीन के उप प्रीमियर सन चुनलान ने शून्य कोविड की राष्ट्रीय नीति पर चलते हुए अपनाये गये सख्त उपायों के खिलाफ प्रमुख शहरों में उभरे जन प्रतिरोध को देखते हुए इन नियमों में ढील दिये जाने का आह्वान किया है। सन ने बुधवार को चीन राज्य परिषद द्वारा प्रकाशित एक बयान में कहा, “ चूंकि ओमिक्रॉन वायरस की रोगजनकता कमजोर हुई है और अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। देश महामारी की रोकथाम और नियंत्रण में एक नई स्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि चीनी अधिकारियों ने हमेशा “ लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को पहले रखा” और “ एक सुसंगत रणनीति और लचीले उपायों” के साथ महामारी का सामना किया।

गौरतलब है कि चीन के अधिकारियों ने कोविड-19 के प्रकोप ​​​​और देश में महामारी की स्थिति के बिगड़ने के कारण कुछ क्षेत्रों में आंशिक लॉकडाऊन करने के साथ 24 नवंबर से बीजिंग और शंघाई सहित चीन के कई प्रमुख शहरों में प्रतिबंधात्मक उपायों को कड़ा कर दिया। नए प्रतिबंधों के कारण देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। 24 नवंबर को शिनजियांग उइघुर की राजधानी उरुमकी में एक रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद दस लोगों की मौत हो गई।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

शिवराज ने निभाया वचन, कृतिका के विवाह में पहुँची आर्थिक सहायता

शिवराज, 02 दिसम्बर (वार्ता): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज धार ज़िले के निसरपुर में खरगोन के दंगे में घायल शिवम की...

गुजरात चुनाव: खड़गे ने लोगों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की

गुजरात चुनाव 01 दिसंबर (वार्ता): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरूवार को गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदाताओं से अधिक...

शहनाज गिल, गुरु रंधावा के नए म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट

2023 शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के लिए खास साल होने वाला है। अभिनेत्री-गायिका शहनाज गिल, जो जल्द ही सलमान खान की किसी का भाई किसी...

पन्ना में रिश्वत लेते पकड़ी गई थाना प्रभारी

पन्ना, 02 जनवरी (वार्ता) : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक थाने में पदस्थ थाना प्रभारी व एक आरक्षक को लोकायुक्त पुलिस की टीम...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय