11:47 AM | Wednesday, March 12, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

Petrol and diesel 01 दिसंबर (वार्ता): अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों जारी तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.15 प्रतिशत की तेजी लेकर 87.10 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। देश में पांच महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

- Advertisement -

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर…………पेट्रोल………….डीजल (रुपए प्रति लीटर)

दिल्ली…………..96.72……..89.62
मुंबई …………..106.31…….94.27
कोलकाता …….106.03…….92.76
चेन्नई…………..102.63…….94.24

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

गुजरात चुनाव 2022 Live: 89 सीटों पर मतदान जारी

गुजरात चुनाव 2022: 14,382 मतदान केंद्रों पर आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच मतदान होना है। पहले चरण के मतदान...

Rashifal 2 January: जानिए अपनी राशि का आज का राशिफल…

Rashifal 2 January: प्रत्येक राशिफल के लिए नीचे दिए गए दैनिक भविष्यवाणियों को पढ़ें और जानें कि आज आपके भाग्य में क्या है। Rashifal 2...

कैप्टन अमरिंदर सिंह, स्वतंत्रदेव भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने

कैप्टन अमरिंदर, 02 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी  ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री...

गुजरात में पहले चरण के मतदान के लिए वृद्ध, महिलाएं कतार में दिखाई दिए

गुजरात, 01 दिसंबर (वार्ता): गुजरात में गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए सुबह से ही वृद्ध, महिलाएं एवं युवा अपने मताधिकार का...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय