12:12 PM | Wednesday, March 12, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

राजस्थान: बड़ला चौराहा गोलीकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

बड़ला चौराहा गोलीकांड 01 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़ला चौराहा गोलीकांड मामले में पुलिस ने आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुये कार्रवाई जारी रखे हुये आरोपित चंद्रभान उर्फ गामा उर्फ प्रिंस राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इसे गोलीकांड योजना की जानकारी थी और वह योजना में शामिल भी था।
गौरतलब है कि योजना में शामिल और वारदात की जानकारी रखने वाले अब तक तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं, जबकि हत्या और हथियार सप्लाई करने वाले अलग हैं। थानाधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया कि शहर के बड़ला चौराहे पर गत 24 नवंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे इब्राहिम एवं रुकनुद्दीन खान उर्फ टोनी पर फायरिंग की गई। इससे इब्राहिम की मौत हो गई थी, जबकि टोनी घायल हो गया।
वर्मा ने बताया कि इस वारदात को लेकर पुलिस की गहन जांच चल रही है। इसी के तहत पुलिस ने मामले में एक और आरोपित शाम की सब्जी मंडी निवासी आरोपित चंद्रभान उर्फ गामा उर्फ प्रिंस पुत्र स्व. दिलीपसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि चंद्रभान को योजना की जानकारी थी और वह योजना में शामिल भी था। इस मामले में पुलिस ने अब तक रघुवीर उर्फ कालू तापडिय़ा को गिरफ्तार और तीन बाल अपचारियों को निरुद्ध किया था।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मध्यप्रदेश: नहर में दो व्यक्ति बहे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

सतना, 01 जनवरी (वार्ता)- मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज बाणसागर की पुरवा नहर में नहाने के दौरान दो लोग बहे जिनमें एक का...

जम्मू -श्रीनगर हाईवे खुलने के आसार आज भी कम

जम्मू : प्री मानसून की झमाझम बारिश जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें बनकर खड़ी हो गई हैं। साथ...

इस सर्दी में आपको गर्म रखने के लिए स्वस्थ चाय, कॉफी और गर्म पेय पदार्थ

Winter Tips : जैसा कि तीव्र शीत लहर उत्तर भारत को जकड़ लेती है और कई लोगों के लिए नए साल के जश्न की...

दुर्घटना में मृतक चार युवकों के शवों का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

अलवर 02 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर में गत रात्रि को भीषण सड़क हादसे में चार मृतकों के शवों का आज...

राजस्थान में पेट्रोलियम क्षेत्र में 6200 करोड़ का नया निवेश : अग्रवाल

जयपुर,01 जनवरी (वार्ता)- राजस्थान में पेट्रोलियम क्षेत्र में करीब 6200 करोड़ का नया निवेश किया जा चुका हैं। प्रदेश में चार निवेशकों द्वारा 22838...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय