5:46 AM | Sunday, September 8, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

मध्यप्रदेश के दो मंत्रियों की कांग्रेस से समान नागरिक संहिता पर राय स्पष्ट करने की मांग

समान नागरिक संहिता, 02 दिसंबर (वार्ता): एक दिन पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समान नागरिक संहिता को लेकर राज्य में समिति बनाए जाने संबंधित बयान के बाद राज्य के दो कैबिनेट मंत्रियों ने इस संबंध में कांग्रेस से अपनी राय स्पष्ट करने को कहा है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान में कहा कि समय आ गया है कि अब समान नागरिक आचार संहिता को लागू किया जाए।

उन्होंने कहा कि भारत जुड़ता है 370 हटने से, सीएए आने और तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म करने से, न कि स्वरा भास्कर और कन्हैया कुमार जैसे लोगों को साथ लेकर घूमने से। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ को भी समान नागरिक संहिता के मामले में अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए।

- Advertisement -

वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री चौहान का समान नागरिक संहिता पर समिति बनाने की घोषणा का सभी नागरिकों को स्वागत करना चाहिए। जब देश में एक संविधान, एक भारतीय दंड विधान है तो समस्त नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता भी आवश्यक है। कांग्रेस इस पर अपना रुख स्पष्ट करे। श्री चौहान ने कल बड़वानी जिले में आयोजित पेसा जागरूकता सम्मेलन के दौरान कहा था कि वे समान नागरिक संहिता के पक्षधर हैं और मध्यप्रदेश में इसके लिए एक कमेटी बनाई जा रही है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

श्रीनगर: उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

श्रीनगर, 02 दिसंबर (वार्ता): जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ और हथियारों की तस्करी के प्रयास...

आजम खान के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज

आजम खान, 02 दिसंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान के खिलाफ महिलाओं के लिए अभद्र भाषा...

पाकिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट से नौ मजदूरों की मौत

Pakistan 01 दिसंबर (वार्ता): पाकिस्तान में ओरकजई आदिवासी क्षेत्र के डोली इलाके में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में नौ मजदूरों की मौत...

उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी

North Korea, 01 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक): उत्तर कोरिया ने रविवार को जापान सागर की ओर 2023 में पहली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय