11:34 AM | Wednesday, March 12, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

आजम खान के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज

आजम खान, 02 दिसंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान के खिलाफ महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और गाली-गलौज करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि अखुं खेलन मोहल्ला निवासी शहनाज बेगम ने गुरुवार रात थाने में सपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामपुर सदर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी असीम राजा के पक्ष में प्रचार करते हुए आजम खान ने महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए भड़काऊ भाषण दिए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया गया है कि  आजम ने न केवल अभ्रद शब्दों का इस्तेमाल किया, बल्कि अश्लील टिप्पणी करके एक महिला की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया गया कि इससे पहले सपा नेता ने चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी अधिकारियों की तरफ इशारा करते हुए 28 नवंबर को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके महिला समाज को अपमानित किया और बेतुकी टिप्पणी की। गौरतलब है कि रामपुर में 27 अक्टूबर को सांसद-विधायक अदालत ने सपा नेता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रामपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर दोषी करार दिया था और उन पर 25,000 रुपये के जुर्माने के साथ-साथ तीन साल कैद की सजा सुनाई थी।
आजम खान पर लोकसभा चुनाव के दौरान मिलक में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री और तत्कालीन जिलाधिकारी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इस संबंध में कृषि विकास अधिकारी अनिल कुमार चौहान ने 2019 में सपा नेता के खिलाफ मिलक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद खान को उत्तर प्रदेश विधान सभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद वह रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव के लिए अयोग्य थे।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

विदेशी मुद्रा भंडार 69.1 करोड़ घटकर 562.8 अरब डॉलर पर

मुंबई,01 जनवरी (वार्ता)- विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में भारी कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 69.1 करोड़...

अमेरिका में कैपिटल हिल जैसा फिर हो सकता है हमला

वाशिंगटन, 03 जनवरी: अमेरिका में कैपिटल पुलिस के प्रमुख थॉमस मंगर ने चेतावनी जारी की है कि 06 जनवरी, 2021 को हुए कैपिटल हमले...

राजस्थान में पेट्रोलियम क्षेत्र में 6200 करोड़ का नया निवेश : अग्रवाल

जयपुर,01 जनवरी (वार्ता)- राजस्थान में पेट्रोलियम क्षेत्र में करीब 6200 करोड़ का नया निवेश किया जा चुका हैं। प्रदेश में चार निवेशकों द्वारा 22838...

शाहरुख खान ने डंकी की शूटिंग पूरी की

मुंबई, 01 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी आने वाली फिल्म डंकी की शूटिंग पूरी कर ली...

छत्तीसगढ़:कार पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत

चार लोगों की मौत, 02 जनवरी (वार्ता)- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुल्लू वॉटर फॉल मेें नए साल का जश्न मना कर लौटते वक्त...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय