11:28 PM | Tuesday, March 11, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

ट्विटर ने सस्पेंड किया अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का एकाउंट

वाशिंगटन : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्विटर’ के नये ‘मालिक’ एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी के नियमाें का एक बार फिर उल्लंघन करने वाले अमेरिकी रैपर ये, जिन्हें कान्ये वेस्ट (Kanye West) के नाम से भी जाना जाता है , का एकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है।

ट्विटर ने सस्पेंड किया अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का एकाउंट

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार ये ने अपने ट्विटर हैंडल पर गुरुवार को नाज़ी स्वास्तिक के चिंह की तस्वीर सांझा की थी जिसके अंदर डेविड का तारा दिखाया गया था। यह नाजियों का एक जाना माना प्रतीक है।

- Advertisement -

मस्क ने ट्वीट किया “ मैंने पूरी कोशिश की ये बात को समझें और किसी भी तरह की हिंसा को प्रोत्साहन देने वाली सामग्री एकाउंट पर न डालें लेकिन गुरुवार को उन्होंने एकबार फिर नियम तोडा, जिसके बाद उनका एकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।”

ये ने कल एक अन्य विवादित बयान देते हुए कहा था कि वह जर्मनी के नाजी नेता एडोल्फ हिटलर को पसंद करते हैं और उन पर लगे यहूदी विरोधी भावना के आरोपों के बाद वह यहूदियों को पसंद करते हैं।

- Advertisement -

पिछले माह ही ये द्वारा कुछ उद्योगों में यहूदियों की असंगत उपस्थिति को लेकर दिये गये बयान के बाद उन पर यहूदी विरोधी भावना का आरोप लगा था। ये ने दावा किया था कि काले लोग ही असली यहूदी हैं। उन्होंने अपना बयान सोशल नेटवर्किंग साइटों ट्विटर और इंस्टाग्राम पर डाला था जिसके बाद इन दोनों प्लेटफार्मों से इन बयानों के कारण उनका एकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।

Read: सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा का अधिकार कानून लागू करने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार, 15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से जवाब मांगा

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम में मौसम की सबसे सर्द रात

श्रीनगर, 02 जनवरी (वार्ता)- केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है और गुलमर्ग और पहलगाम में...

સુરત શહેરમાં ઉતરાયણ પહેલા કાતિલ દોરીથી શ્રમજીવીનું ગળું કપાતા મોત

સુરત: કામરેજના નવાગામ ના પટેલ પરિવાર પર ગઈકાલે સાંજે આભ ફાટ્યું જેવી ઘટના બની ,પરિવાર ના મોભી એવા 52 વર્ષીય બળવંત પટેલ ગઈકાલે સાંજે...

उत्तरपश्चिमी पाकिस्तान में सैन्य अभियान में एक सैनिक ,चार आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 01 जनवरी (वार्ता)- पाकिस्तान की सेना ने देश के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में एक अभियान चलाकर चार आतंकवादियों...

67 वर्ष के हुये पार्श्वगायक उदित नारायण

उदित नारायण 01 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने पार्श्वगायक उदित नारायण आज 67 वर्ष के हो गये। उदित नारायण झा का जन्म नेपाल में...

ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी रकुल प्रीत सिंह की छतरीवाली

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म छतरीवाली ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। फिल्म छतरीवाली का निर्देशन...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय