12:00 PM | Wednesday, March 12, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

जनता दर्शन से योगी ने की नए साल की शुरुआत

Janta Darshan by CM Yogi, एक जनवरी (वार्ता): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2023 की पहली सुबह की शुरूआत हमेशा की तरह जनसेवा के अहर्निश व्रत के अनुष्ठान के साथ की। साल के पहले दिन की शुरुआत योगी के लिये जनता की समस्याओं को सुनने और उसके निस्तारण की प्रक्रिया से हुई।

कड़ाके की ठंड में जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं के त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान का भरोसा दिया। उन्होने आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी और न ही किसी की दवाई-पढ़ाई में धन की बाधा आने दी जाएगी। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान नए साल के पहले दिन रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 300 लोगों की फरियाद सुनी।

- Advertisement -

सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए इस बार जनता दर्शन का आयोजन मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में किया गया। यहां कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक फरियादी से मिलकर उनकी समस्याओं को इत्मीनान से सुना।

फरियादियों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। इस दौरान उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आई एक बिटिया को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि पैसे के अभाव में उसकी मनचाही पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह बिटिया कॉलेज की फीस का इस्टीमेट बनाकर डीएम के माध्यम से उन तक उपलब्ध करवाए। इस्टीमेट मिलते ही आवश्यक धनराशि की तत्काल व्यवस्था कर दी कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई के लिए यह मदद लगातार मिलती रहेगी।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : सहारनपुर में जैविक खेती की ओर बढ़ा रूझान

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई फरियादी इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता वह निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए।

- Advertisement -

यदि कोई किसी की भूमि पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसे कानून सम्मत सबक सिखाया जाए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। जनता दर्शन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन पूजन व अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेकने के साथ शुरू हुई। सीएम योगी हर बार की तरह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला भी गए और गोसेवा करते हुए गोवंश को अपने हाथों से गुड़ चना खिलाकर उन्हें दुलार दिया।

यह भी पढ़ें: देवरिया पुलिस ने 2022 में संगठित अपराध पर कसी नकेल

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

अनुपम खेर ने विवेक अग्निहोत्री के साथ द वैक्सीन वॉर की शूटिंग शुरू की

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War) पर काम कर रहे हैं, जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। नवीनतम विकास...

जेकेपीएसआई के अभ्यर्थियों ने की सीबीआई जांच की मांग

Jammu: जेकेपीएसआई के अभ्यर्थियों ने की सीबीआई जांच की मांग जम्मू-कश्मीर Services Selection बोर्ड के दर्जनों उम्मीदवारों ने आज प्रेस क्लब जम्मू में व्यापक विरोध...

बॉलीवुड: 72 साल के हुए नाना पाटेकर

नाना पाटेकर,01 जनवरी (वार्ता)- बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता नाना पाटेकर आज 72 वर्ष के हो गये। नाना पाटेकर उर्फ विश्वनाथ पाटेकर का जन्म मुंबई...

आलिया भट्ट ने अपने ‘प्यारे’ रणबीर कपूर और परिवार के साथ नए साल 2023 का किया स्वागत

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का इंस्टाग्राम गेम हमेशा ऑन पॉइंट रहता है। आलिया ने नए साल 2023 का बेहतरीन तरीके से स्वागत किया। नए...

शाहरुख खान ने शेयर किया पठान का नया पोस्टर

शाहरुख खान, 01 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म पठान का नया पोस्टर शेयर...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय