11:36 PM | Tuesday, March 11, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के प्रमुख ब्याज दरों में कमी के पक्ष में

कोलंबो 01 जनवरी (वार्ता): सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका (सीबीएसएल) के गवर्नर नंदलाल वीरासिंघे ने रविवार को कहा कि देश में प्रधान ब्याज दरों को कम करने के लिए 2023 में कदम उठाए जाएंगे।

वीरासिंघे ने मीडिया को बताया कि 2023 में महंगाई में भी गिरावट आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की मुद्रास्फीति की दर नवंबर में 61 प्रतिशत से कम होकर दिसंबर में 57.2 प्रतिशत हो गई, यह देखते हुए कि यह दर्शाता है कि अप्रैल 2022 से उन्होंने जो नीतियां अपनाई हैं वे सफल रहीं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि उच्च ब्याज दरों ने मुद्रास्फीति को काबू में रखा है, लेकिन अर्थव्यवस्था में स्थिरता आने पर दरों में कमी की जाएगी।

नवंबर 2022 में श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी रेटऔर स्टैंडिंग लेंडिंग फैसिलिटी रेट को क्रमशः 14.50 प्रतिशत और 15.50 प्रतिशत के स्तर पर बनाए रखने का फैसला किया।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

तीन अज्ञात युवक पेट्रोल पंप से हजारों रुपए का तेल भरवा कर हुए फरार

श्रीगंगानगर,02 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान (Rajasthan) के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत चक 18 एसपीडी में एक पेट्रोल पंप पर कल...

ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी रकुल प्रीत सिंह की छतरीवाली

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म छतरीवाली ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। फिल्म छतरीवाली का निर्देशन...

चीन एवं कोविड प्रभावित देशों से आने वाले लोगों काे देना होगा आरटीपीसीआर रिपोर्ट

RTPCR report, नयी दिल्ली 02 जनवरी (वार्ता) : सरकार ने स्पष्ट किया कि चीन तथा कोविड प्रभावित अन्य देशों के रास्ते से भारत पहुंचने...

कांग्रेस विधायक के वीडियो मामले में एसपी को दिए कार्रवाई के निर्देश : गृह मंत्री

भोपाल, 02 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि कांग्रेस विधायक द्वारा पिस्टल लहराने के मामले में अनूपपुर...

पुलिस कांस्टेबल दीक्षान्त परेड समारोहपूर्वक सम्पन्न

जयपुर, 02 दिसम्बर (वार्ता): राजस्थान पुलिस कांस्टेबल दीक्षांत परेड आज यहां समारोहपूर्वक संम्पन्न हुई। पुलिस अकादमी में प्रातः कॉन्स्टेबल रिक्रूट्स बैच संख्या 92 की...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय