10:56 AM | Wednesday, March 12, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

अजय देवगन ने शेयर की भोला की झलक

मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म भोला की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। ‘भोला’ सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म के निदेशक और निर्माता अजय देवगन ही हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू की मुख्य भूमिका होगी। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें ‘भोला’ की एक झलक नजर आ रही है। अजय देवगन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘भोला का वर्ष शुरू हो गया।सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं।’ इसके अलावा उन्होंने शेड्स ऑफ भोला और भोला इन 3डी नामक दो हैश टैग भी लगाए हैं। अजय देवगन की फिल्म भोला 3डी में 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। फिल्म भोला तमिल फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी कमाई में मस्त : राहुल

नयी दिल्ली, 01 दिसम्बर (वार्ता): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जनता महंगाई को लेकर परेशान है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मैक्सिको जेल में हुए हमले में 14 मारे गये

मैक्सिको सिटी 02 जनवरी (वार्ता) मैक्सिको के उत्तरी शहर सियुडाड जुआरेज़ में स्थित एक जेल पर कुछ हमलावरों के हमले में दस सुरक्षागार्ड और...

ठंड के चलते सागर में स्कूलों का समय बदला, साढे नौ बजे के बाद लगेंगी स्कूलें

सागर, 02 जनवरी (वार्ता): मध्यप्रदेश के सागर जिले में लगातार तापमान में गिरावट के कारण सर्दी बढ़ने से विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को परेशानी...

जम्मू-कश्मीर में मनाया गया योग दिवस, एलजी से लेकर आम जनता तक ने किया योग

जम्मू-कश्मीर में मनाया गया योग दिवस, एलजी से लेकर आम जनता तक ने किया योग आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...

सीआरपीएफ के सैनिक कृष्ण कुमार की राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

अलवर 02 दिसम्बर (वार्ता): राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर गांव बाबरिया निवासी सैनिक कृष्ण कुमार यादव की पार्थिव देह का आज अंतिम संस्कार...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय