9:25 AM | Wednesday, March 12, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 जनवरी से होगा

धर्मशाला, 02 जनवरी (वार्ता)- हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार जनवरी से छह जनवरी तक तपोवन में होगा। सत्र के पहले दिन चार जनवरी को शपथ ग्रहण, प्रतिज्ञान तथा अन्य शासकीय और विधायी कार्य रहेंगे और पांच जनवरी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव और राज्यपाल का अभिभाषण रहेगा। 6 जनवरी तक चलने वाले सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, चर्चा और अन्य शासकीय और विधायी कार्य अमल में लाये जाएंगे। सत्र के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। प्रोटेम स्पीकर चन्द्र कुमार ने अधिकारियों से विधानसभा के शीतकालीन सत्र के सफल संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कानून व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रूप से बनाये रखने के दिए निर्देश

उन्होंने सत्र के दौरान कानून व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रूप से बनाये रखने के लिए समुचित प्रबन्ध करने को कहा है और यातायात की व्यवस्था को सुचारु रखा जाए ताकि जनमानस को किसी प्रकार की कोई दिक्कत पेश न आये। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए क्षेत्र में उपायुक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। यातायात की दृष्टि से धर्मशाला को सात सेक्टर में बांटा गया है जिससे लोगों और पर्यटकों को भी इस दौरान कहीं जाने में असुविधा न हो। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, पर्यटन, स्वास्थ्य, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, अग्निश्मन एवं जिला सूचना सहित अन्य विभागों से जुड़े तमाम प्रबंधों की भी समीक्षा की।
बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को अपने विभागों से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दियेे। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री और अन्य प्रतिनिधियों से मिलने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए जोरावर स्टेडियम से विधानसभा परिसर तक निशुल्क यातायात व्यवस्था रहेगी। इसके लिए प्रोटेम स्पीकर द्वारा परिवहन विभाग को दो इलेक्ट्रिकल वैन चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

अलवर में बैमौसम बारीश ने प्याज की फसल को बर्बाद कर दिया

अलवर 02 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान के अलवर में गत दिनों हुई तीन दिनी बारिश ने किसानों की प्याज की फसल को बर्बाद कर दिया...

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

बुलंदशहर 01 दिसंबर (वार्ता): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली से...

तमिलनाडु में नए साल की शुरुआत उत्साह के साथ

चेन्नई, 01 जनवरी (वार्ता)- तमिलनाडु में कोविड के नये वेरिएंट बीएफ-5 को भूल कर लोगों ने दो साल के बाद उत्साह के साथ नए...

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप, दिया इस्तीफा

Sandeep Singh: चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला कोच की शिकायत पर यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखने के आरोप में हरियाणा...

फेड रिजर्व के सकारात्मक संकेत से गुलजार रहा शेयर बाजार

शेयर बाजार, 01 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी की गति धीमी रखने के संकेत से वैश्विक बाजार में आई...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय