9:22 AM | Wednesday, March 12, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

साल 2022 में असम में नहीं हुआ एक भी गेंडे का शिकार

गुवाहाटी, 02 जनवरी (वार्ता)- असम के विशेष पुलिस महानिदेशक (DGP) जी. पी. सिंह ने सोमवार को कहा कि 2022 में शिकारी एक भी गेंडे को मार पाने में कामयाब नहीं हो सके। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान का समर्थन करते हुए सिंह ने ट्विटर पर लिखा,“ गैंडों के अवैध शिकार के खिलाफ हमारे प्रयासों के अच्छे परिणाम मिले हैं। पिछले साल 2022 में असम में शिकारी एक भी गेंडे को मार पाने में कामयाब नहीं हो सके। ऐसी पिछली घटना 28 दिसंबर 2021 को गोलाघाट जिले के हिलकुंड, कोहरा में घटित हुई थी।
अवैध शिकार के खिलाफ हमारे प्रयास जारी रहेंगे। ” उल्लेखनीय है कि सरमा ने एक जनवरी यानी नये साल के पहले दिन विभिन्न प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा था, “2022 एक ऐतिहासिक वर्ष था, शायद 25 साल बाद गेंडे के अवैध शिकार का एक भी मामला सामने नहीं आया, चाहे वह काजीरंगा, ओरंग, मानस या पोबितोरा राष्ट्रीय उद्यान हों। गेंडों के अवैध शिकार के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है।”
इस दौरान उन्होंने असम पुलिस और वन कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा की गई एक और प्रगतिशील पहल से राज्य में दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है, खासकर 31 दिसंबर और एक जनवरी को। पिछले वर्षों की तुलना में जहां सड़क दुर्घटनाओं में 50 लोगों की मौत की खबरें आती रही हैं, वहीं पिछले साल यह संख्या घटकर 15 रह गई।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

कोटा: अनुपयोगी रोटरी फ्लाई ओवर को सब्जीमंडी एवं चौपाटी के लिए उपलब्ध करवाने की मांग

कोटा: 01 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान नें कोटा के नदी पार क्षेत्र कुन्हाड़ी, बालिता एवं लैंडमार्क क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों ने कुन्हाड़ी में...

कंझावला मामले के दोषियों को दी जाएगी कड़ी सजा : केजरीवाल

कंझावला हादसा,02 जनवरी वार्ता- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कंझावला हादसे को शर्मनाक बताते हुए सोमवार को कहा कि दोषियों को कड़ी से...

जम्मू -श्रीनगर हाईवे खुलने के आसार आज भी कम

जम्मू : प्री मानसून की झमाझम बारिश जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें बनकर खड़ी हो गई हैं। साथ...

आंगनवाड़ी सेटरों में आठ जनवरी तक की छुट्टियाँ: डॉ. बलजीत कौर

Anganwadi Centers, चंडीगढ़,02 जनवरी (वार्ता):  पंजाब सरकार ने राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण सभी आंगनवाड़ी सेंटरों में आठ जनवरी तक सर्दियों...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय