9:24 AM | Wednesday, March 12, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम में मौसम की सबसे सर्द रात

श्रीनगर, 02 जनवरी (वार्ता)- केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है और गुलमर्ग और पहलगाम में रविवार रात मौसम की सबसे सर्द रात रही जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 10 और शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने आज यह जानकारी दी।
उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में कल मौसम की सबसे सर्द रात रही, जहां रात का तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे पिछली रात यह शून्य से नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह दक्षिण कश्मीर में पहलगाम घाटी प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कल रात यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.4 डिग्री सेल्सियस था।

घाटी में 6 जनवरी तक धुंध छंटने का अनुमान है

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार घाटी में 6 जनवरी तक धुंध छंटने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है और पूरे जम्मू कश्मीर में दिन में मौसम गर्म रहेगा लेकिन रात सर्द रहेगी। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू में आठ से 10 जनवरी तक मैदानी इलाकों और प्रदेश के कई स्थानों पर हिमपात या बारिश होने की 70 प्रतिशत अनुमान है। केंद्रशासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि इससे पिछली रात को 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आज न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में आज न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस था।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

हरियाणा में सड़क हादसे में पांच की मौत,दो घायल

Hariyana accident, सिरसा 02 जनवरी (वार्ता): हरियाणा में सिरसा जिला के गांव खारिया व मेहना खेड़ा के बीच सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार...

आजम खान के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज

आजम खान, 02 दिसंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान के खिलाफ महिलाओं के लिए अभद्र भाषा...

FIFA World Cup: दक्षिण कोरिया 12 साल बाद सुपर-16 में

दक्षिण कोरिया ने अतिरिक्त समय के गोल की बदौलत फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup) के रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल को 2-1 से...

हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के बीच तुलना नहीं की जानी चाहिये : रवीना टंडन

मुंबई, 01 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) का कहना है कि हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के बीच तुलना नहीं की जानी...

कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम में मौसम की सबसे सर्द रात

श्रीनगर, 02 जनवरी: केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है और गुलमर्ग और पहलगाम में रविवार रात...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय