11:06 AM | Wednesday, March 12, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

उत्तराखंड में तीन दिन बाद मिला नदी में डूबे युवक का शव

देहरादून/उत्तरकाशी 02 जनवरी (वार्ता)- उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में शनिवार रात गहरी खाई के नीचे बहती नदी में गिरे एक युवक का शव सोमवार को आपदा मोचन बल (SDRF) के गोताखोरों ने खोज निकाला। SDRF प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने आज बताया कि 31 दिसंबर 2022 को थाना मोरी द्वारा दो युवक खाई में गिरने की सूचना दी गई थी। जिसके बाद मुख्य आरक्षी आशिक अली के हमराह डीप डाइविंग इक्विपमेंट सहित तत्काल घटनास्थल पहुंची। जहां उसी दिन गहरी खाई में उतरकर एक व्यक्ति को खाई से सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। घायल व्यक्ति से पता चला कि उसका एक और साथी नीचे गिरा है।
वह दोनों व्यक्ति रात्रि में पहाड़ से नीचे खाई में गिर गये थे। नेगी ने बताया कि उक्त सूचना पर दूसरे व्यक्ति की भी सर्चिंग खाई में बहने वाली नदी में की गयी। रात्रि होने के कारण उक्त व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया।SDRF टीम द्वारा लगातार तीन दिवस से अलग, अलग स्थानो पर गहन सर्चिंग के उपरान्त, आज डूबे व्यक्ति के शव को 30 फिट गहरी नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि मृतक का नाम चैन सिंह, उम्र 32 पुत्र खजान सिंह, निवासी ग्राम त्रिखली, तहसील बड़कोट, जिला उत्तरकाशी है।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

अलवर में बैमौसम बारीश ने प्याज की फसल को बर्बाद कर दिया

अलवर 02 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान के अलवर में गत दिनों हुई तीन दिनी बारिश ने किसानों की प्याज की फसल को बर्बाद कर दिया...

रणबीर कपूर एनिमल से अपने फर्स्ट लुक के साथ 2023 को संभालने के लिए तैयार हैं। यहां देखें

ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) दो फिल्मों के साथ पूरे 2023 को हासिल करने के लिए तैयार हैं। हाल ही...

पन्ना में रिश्वत लेते पकड़ी गई थाना प्रभारी

पन्ना, 02 जनवरी (वार्ता) : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक थाने में पदस्थ थाना प्रभारी व एक आरक्षक को लोकायुक्त पुलिस की टीम...

फेड रिजर्व के सकारात्मक संकेत से गुलजार रहा शेयर बाजार

शेयर बाजार, 01 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी की गति धीमी रखने के संकेत से वैश्विक बाजार में आई...

बुध प्रदोष व्रत 2023: जानिए तिथि, पूजा का समय, पूजा विधि और महत्व

Budh Pradosh Vrat 2023: प्रदोष को मुख्य और महत्वपूर्ण हिंदू व्रतों में से एक माना जाता है और पवित्र दिन भगवान शिव और देवी...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय