1:22 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

ईरान रूस-यूक्रेन संघर्ष का हिस्सा नहीं: विदेश मंत्रालय

तेहरान 02 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ): ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने सोमवार को तेहरान के खिलाफ ‘निराधार’ आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ईरान रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष का हिस्सा नहीं है।

कनानी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “Iran यूक्रेन में संघर्ष का हिस्सा नहीं है, और Iran के खिलाफ निराधार आरोपों से इस मुद्दे को हल करने में मदद नहीं मिलेगी।” उन्होंने कहा, “ईरानी और यूक्रेनी अधिकारियों ने आरोपों पर विचारों का आदान-प्रदान किया है, तथा न तो यूक्रेन एवं न ही अन्य आरोप लगाने वालो को उनके आरोपों के लिए कोई सबूत मिल सका है।”

- Advertisement -

कनानी ने कहा, “Iranका रक्षा सहयोग (अन्य देशों के साथ) सामान्य हितों पर आधारित है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों और नियमों के अनुपालन में किया जाता है।” यूक्रेन संघर्ष से पहले ईरान और रूस के बीच रक्षा सहयोग किया गया था।
ईरानी प्रवक्ता ने सलाह दी कि यूक्रेनी अधिकारियों को ईरान के खिलाफ ‘आधारहीन और झूठे आरोप’ लगाना बंद करना चाहिए, लेकिन संकट के उचित समाधान पर विचार करना चाहिए।

यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने ईरान पर यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में उपयोग के लिए रूस को आत्मघाती ड्रोन निर्यात करने का आरोप लगाया है, जिसे ईरान ने बार-बार ‘आधारहीन’ कहकर खारिज कर दिया है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

विदेशी मुद्रा भंडार 69.1 करोड़ घटकर 562.8 अरब डॉलर पर

मुंबई,01 जनवरी (वार्ता)- विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में भारी कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 69.1 करोड़...

खरगोन में गोली मारने के मामले में आरोपी को सजा

खरगोन, 01 दिसंबर (वार्ता) : मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित एक न्यायालय ने बगीचे में संतरा तोड़कर खा रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर...

पीएम मोदी ने मतदाताओं से की बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील

PM Modi, 01 दिसंबर (वार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अधिक से अधिक...

FIFA World Cup: मोरक्को 36 साल बाद सुपर-16 में

दोहा, 01 दिसंबर (वार्ता): मोरक्को ने गुरुवार को फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup) के ग्रुप-एफ मुकाबले में कनाडा को 2-1 से हराकर...

अजय देवगन ने शेयर की भोला की झलक

मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म भोला की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। 'भोला' सस्पेंस...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय