8:48 AM | Sunday, September 8, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

जम्मू : झज्जर कोटली विस्फोटक मामले में दो संदिग्ध लोगों को लेकर आई यह खबर

जम्मू :- बीते बुधवार को झज्जरकोटली पुलिस द्वारा बरामद किए गए विस्फोटक सामग्री के मामले में डोडा के रहने वाले दो युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

हालांकि इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे है।इसके साथ ही पुलिस का कहना है इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

उम्मीद है कि विस्फोटक सामग्री भेजने वालों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा। अब तक पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन के करीब लोगों से पूछताछ की है।

Read: शिवराज सिंह चौहान ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं

- Advertisement -

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डोडा से जम्मू आ रही जिस बस के अंदर से विस्फोटक सामग्री मिली, उसके चालक और यात्रियों से पूछताछ के दौरान कुछ लोगों का नाम सामने आया था, जिन पर इस पैकेट को बस के अंदर रखने का शक है।

दोनों ही लोग जिला डोडा के रहने वाले है। पुलिस ने इसके बाद इन दोनों लोगों से पूछताछ की और मामले से जुड़ी जानकारियां हासिल की।

- Advertisement -

हालांकि पुलिस को दोनों की पूछताछ के दौरान कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

काबिलेगौर है कि बीते बुधवार को डोडा से जम्मू आ रही एक बस की जांच के दौरान पुलिस कर्मियों ने बस में एक पैकेट बरामद किया था। पैकेट पूरी तरह से बंद किया गया था।

पैकेट की जांच की तो उसमें उन्हें विस्फोटक जिलेटिन की छड़ें दिखे थे। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया था। पैकेट के अंदर दस जिलेटिन छड़ें, पांच डेटोनेटर और तार के अलावा बिजली की तारें पड़ी हुई थी। जिसे निष्क्रिय कर दिया गया था।

Read: Jammu’s 12th grader made Nano-satellite

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

संदीप सिंह इस्तीफा दें या मुख्यमंत्री पद से हटाएं: बीर दविंदर सिंह

Sandeep Singh, चंडीगढ़, 02 जनवरी (वार्ता): पंजाब विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बीर दविंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद...

સુરત શહેરમાં અલગ અલગ પોલીસ સ્ટેશનમાં નોંધાયેલા ઘરફોડ ચોરીના કુલે 6 જેટલા ગુનાનો ભેદ ઉકેલાયો

સુરત: પાંડેસરા પોલીસની પ્રસનીય કામગીરી. સુરત શહેરના અલગ અલગ પોલીસ સ્ટેશનમાં નોંધાયેલા ઘરફોડ ચોરીના કુલ 6 જેટલા ગુનાનો ભેદ ગણતરીના દિવસોમાં ઉકેલી કાડતી પાંડેસરા...

भाजपा विधायक पर व्यवसायी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

BJP MLA, बेंगलुरु 02 जनवरी (वार्ता) : कर्नाटक के पूर्व मंत्री और राज्य में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद लिंबावली पर एक व्यापारी...

राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए युवाओं को मौका मिलना चाहिए : लांबा

अलवर 02 दिसम्बर (वार्ता): राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीता राम लांबा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अब...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय