12:04 PM | Wednesday, March 12, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

जम्मू -श्रीनगर हाईवे खुलने के आसार आज भी कम

जम्मू : प्री मानसून की झमाझम बारिश जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें बनकर खड़ी हो गई हैं। साथ ही ऊधमपुर से बनिहाल के बीच राजमार्ग पर भूस्खलन और पहाड़ों से गिरते पत्थरों ने भी रास्ता जाम कर दिया है। तीन हजार से अधिक फंसे वाहनों में सवार लोगों की मदद के लिए प्रशासन ही नहीं, सेना भी आगे आई है।

Read: नहीं बिक रहे सैमसंग के 4 करोड़ स्मार्टफोन

- Advertisement -

रामबन जिले में ही 500 से अधिक लोगों को विभिन्न यात्री शेड और स्कूलों में ठहराया गया है। जिस तरह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन व मलवा सड़कों पर आ गया है, उसे देखते हुए आज भी हाईवे खुलने के आसार कम है।

हालांकि मौसम साफ होते ही कर्मचारी मशीनों की मदद से मलवा व पत्थरों को हटाने में जुटे हुए हैं। प्रशासन का पूरा प्रयास है कि आज देर शाम ही सही परंतु किसी तरह हाईवे को वाहनों के लिए खोल दिया जाए ताकि हाईवे पर फंसे यात्रियों को निकाला जा सके।

- Advertisement -

इसके साथ ही वहीं, चिनैनी में यात्रियों की सिर्फ एक फोन काल पर सेना मदद के लिए पहुंच गई। प्रशासन ने नाशरी से बनिहाल के बीच 26 स्थानों पर हाईवे से मलबा हटाने का दावा किया है।

उधर, बड़गाम के गारीपोरा इलाके में नहर टूट गई। इससे पानी स्थानीय लोगों के घरों में घुस गया।

- Advertisement -

सोपोर और टंगडार में भी कई जगह नालों का पानी किनारों को तोड़ आबादी वाले इलाकों में घुस गया। कुलगाम जिले के वैश्यु और सुनमान दरिया किनारे डेरा डाले गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के 24 परिवारों को पुलिस ने बचाया। इनके तंंबू बारिश में पूरी तरह नष्ट हो गए थे।

Read: NIA to visit in Rajouri where 5 killed in terror attacks


- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मुंबई: 07 जुलाई 2023 को रिलीज होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा

मुंबई: 01 दिसंबर  बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म योद्धा 07 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन...

चंडीगढ़: 5 किग्रा हेरोइन से लदा हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद

चंडीगढ़, 02 दिसंबर (वार्ता): पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर भारत पाक सीमा पर एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन पकड़ा है जिसमें...

काशी डिपो की बस खड़ी ट्रक से भिड़ी,12 से अधिक घायल

अमेठी (02 जनवरी): उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर रविवार और सोमवार की रात...

LG मनोज सिन्हा ने राजौरी के ऊपरी डांगरी गांव में आतंकी हमले के स्थान का दौरा किया

LG in Rajouri: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी जिले के ऊपरी डांगरी गांव में आतंकी हमले की जगह का दौरा किया।

गुजरात चुनाव 2022 Live: 89 सीटों पर मतदान जारी

गुजरात चुनाव 2022: 14,382 मतदान केंद्रों पर आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच मतदान होना है। पहले चरण के मतदान...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय