2:54 PM | Friday, October 18, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

PM मोदी 11 दिसंबर को समृद्वि राजमार्ग के पहले चरण का उद्धाटन करेंगे

समृद्वि राजमार्ग 01 दिसंबर (वार्ता): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्यारह दिसंबर को मुबंई-नागपुर को जोड़ने वाले नागपुर-शिरडी समृद्वि राजमार्ग के पहले चरण का उद्धाटन करेंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरु कर दी है। नागपुर में विस्तारित मेट्रो परियोजना का उद्घाटन भी उसी दिन किया जाएगा। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के सूत्रों ने बताया कि लगभग दस जिलों और 26 तालुकों से गुजरने वाले 701 किलोमीटर लंबे समृद्धि राजमार्ग के पहले चरण में नागपुर से शिरडी तक 520 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरा हो गया है।

इसे ग्यारह दिसंबर से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि समृद्धि राजमार्ग पर वन्यजीव संरक्षण के लिए कुल 80 निर्माण प्रस्तावित हैं। इस निर्माण को वन विभाग के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। वन्य जीव विचरण करने वाले स्थान को ध्वनिरोधी क्षेत्र बनाया गया है तथा आवश्यक स्थानों पर सुरक्षा दीवार भी बनाई गई है। राज्य में आगामी चुनाव को देखते हुए श्री मोदी की यात्रा को अहम माना जा रहा है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

अलवर की कपास की विदेशो में मांग होने से भाव में तेजी

अलवर 01 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान में अलवर की कपास की विदेशो में मांग होने के कारण इस बार कपास के भाव में तेजी है...

सीआरपीएफ जवान से राइफल छीनने वाले युवक को वापस लाया गया

श्रीनगर 01 जनवरी (वार्ता): दक्षिण कश्मीर में रविवार की सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान की राइफल छीनने वाले एक युवक को...

बोधगया में 17वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक सुत्त पाठ कल से

बोधगया 01 दिसंबर (वार्ता) भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में 17वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक सुत्तपाठ कल से आरंभ...

उत्तराखंड: महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर महिलाओं ने मनाया जश्न

महिलाओं का जश्न, 01 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर मुख्यमंत्री...

मध्यप्रदेश: पूर्व मंत्री ने नर्सरी की जमीन पर सड़क बनाने के निर्णय का जताया विरोध

भूमि अधिग्रहण, 01 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं सतना जिले के नागौद से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह ने नर्सरी की जमीन पर...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय