8:53 AM | Sunday, September 8, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

नागरिक उड्यन मंत्रालय: हवाई यात्रा को आसान बनाएगा ‘डिजी यात्रा’ ऐप

‘डिजी यात्रा’ ऐप 01 दिसंबर (वार्ता) नागरिक उड्यन मंत्रालय ने यात्रियों को हवाई अड्डे पर काग़ज़ रहित और संपर्क रहित यात्रा की सुविधा मुहैया कराने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल ‘डिजी यात्रा’ का शुभारंभ किया। नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर एक संक्षिप्त समारोह में इस सुविधा की शुरूआत की। इस मौके पर नागरिक उड्यन सचिव राजीव बंसल भी मौजूद थे। इस पहल के तहत एक मोबाइल एप्लीकेशन डिजी यात्रा जारी किया गया है जो डिजी लॉकर, कोविन ऐप और विशिष्ट पहचान आधार के पोर्टल से जुड़ा है।
किसी भी यात्री को अपने मोबाइल फोन सेट पर अपने आधार कार्ड या कोई सरकारी पहचान पत्र तथा कोविन पोर्टल से कोविड टीका प्रमाणपत्र संबद्ध करना होगा। यात्री खुद की फोटो यानी सेल्फी खींच कर पहचान स्थापित कर सकेगा। यात्रा से कम से कम डेढ़ घंटे पहले अपने बोर्डिंग कॉर्ड को स्कैन करना होगा। इससे यात्री हवाई अड्डे में सुगमता से प्रवेश कर सकेगा। पहले चरण में इसे आज से दिल्ली, बेंगलुरु और वाराणसी हवाईअड्डों का क्रियान्वित किया गया है। मार्च 2023 तक हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और विजयवाड़ा में भी शुरू किया जाएगा। बाद में इसे देश के सभी हवाईअड्डों पर शुरू किया जाएगा।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

बुध प्रदोष व्रत 2023: जानिए तिथि, पूजा का समय, पूजा विधि और महत्व

Budh Pradosh Vrat 2023: प्रदोष को मुख्य और महत्वपूर्ण हिंदू व्रतों में से एक माना जाता है और पवित्र दिन भगवान शिव और देवी...

 उज्जैन: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरु

 उज्जैन: 01 दिसंबर (वार्ता) एक दिन के विश्राम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' आज मध्यप्रदेश में अपने नौंवे दिन...

धनबाद : सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

सड़क हादसा, 02 दिसंबर (वार्ता) झारखंड में धनबाद जिले के तोपचांची-राजगंज सीमावर्ती क्षेत्र दयाबस पहाड स्थित बांका पुल के निकट सड़क हादसे में ट्रक...

कांग्रेस अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होगा

नई दिल्ली,02 जनवरी (वार्ता)- कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन इस बार 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी...

जम्मू -श्रीनगर हाईवे खुलने के आसार आज भी कम

जम्मू : प्री मानसून की झमाझम बारिश जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें बनकर खड़ी हो गई हैं। साथ...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय