7:24 AM | Sunday, September 8, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

Petrol and diesel 01 दिसंबर (वार्ता): अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों जारी तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.15 प्रतिशत की तेजी लेकर 87.10 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। देश में पांच महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

- Advertisement -

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर…………पेट्रोल………….डीजल (रुपए प्रति लीटर)

दिल्ली…………..96.72……..89.62
मुंबई …………..106.31…….94.27
कोलकाता …….106.03…….92.76
चेन्नई…………..102.63…….94.24

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

आदर्श गांव का विकास दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा बने : कुमार

जयपुर, 02 जनवरी (वार्ता): राजस्थान में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने कहा है कि आदर्श ग्राम...

इजरायल की नई सरकार प्लास्टिक कर को करेगी समाप्त

यरुशलम, 02 जनवरी (वार्ता) : इजरायल के वित्त मंत्रालय ने कहा है कि नई सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद जल्द ही...

पंजाब के होशियारपुर में किशोरी का अपहरण कर बलात्कार

होशियारपुर, 02 दिसंबर (वार्ता): पंजाब में होशियारपुर जिले में एक 16 वर्षीय किशोरी का एक युवक के अपहरण करने के बाद बलात्कार करने का...

लोकायुक्त लोहरा ने मिश्र को वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया

Lokayukta Lohra, जयपुर : राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में लोकायुक्त प्रताप कृष्ण लोहरा ने मुलाकात की। लोकायुक्त लोहरा ने ...

पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन कोरोना पॉजिटिव

वाशिंगटन, 01 दिसंबर (वार्ता) :अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (76) ने कहा है कि वह कोविड परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए हैं। पूर्व...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय