1:37 PM | Friday, October 18, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

खेल: 2023-24 में दो सुपर 100 आयोजनों की मेजबानी करेगा भारत

भारत की मेजबानी, 01 दिसंबर (वार्ता) विश्व बैडमिंटन संघ ने 2023 और 2024 कैलेंडर के लिये भारत को दो सुपर 100 टूर्नामेंटों की मेजबानी सौंपी है। BWF ने गुरुवार को यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि वह आगामी कैलेंडर में नौ सुपर 100 आयोजन शामिल कर रहा है, जिनकी मेज़बानी भारत के अलावा चीनी ताइपे, मलेशिया, चीन, वियतनाम और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को दी गयी है। भारत में होने वाले दोनों सुपर 100 टूर्नामेंट दिसंबर में खेले जायेंगे।
विज्ञप्ति में कहा गया कि सदस्य मेजबान हर साल छह टूर्नामेंट तक का मंचन कर सकते हैं, जिसमें अधिकतम दो सुपर 100 टूर्नामेंट शामिल हैं। भारत के अलावा इंडोनेशिया भी दो सुपर 100 प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा। BWF ने कहा कि इन सुपर 100 टूर्नामेंटों में अर्जित रैंकिंग अंक साल के अंत में BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई करने में मदद करेंगे। यह आयोजन पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों में पहुंचने के लिये भी महत्वपूर्ण होंगे।ओलंपिक क्वालीफिकेशन अवधि एक मई, 2023 को शुरू होकर 28 अप्रैल, 2024 को समाप्त होगी।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मॉस्को: रुसी सेना का लड़ाकू विमान मिग 31 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

मिग 31 दुर्घटनाग्रस्त, 02 दिसंबर (वार्ता) रूसी सेना का एक लड़ाकू विमान मिग-31 प्रशिक्षण उड़ान के दौरान प्रिर्मोस्की क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि...

 उज्जैन: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरु

 उज्जैन: 01 दिसंबर (वार्ता) एक दिन के विश्राम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' आज मध्यप्रदेश में अपने नौंवे दिन...

श्रीनगर में ग्रेनेड विस्फोट में किशोर घायल, कुपवाड़ा में हथियार बरामद

श्रीनगर 01 जनवरी (वार्ता): जम्मू-कश्मीर के ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के पुराने शहर में रविवार शाम ग्रेनेड विस्फोट में एक किशोर घायल हो गया। ग्रेनेड...

ब्राजील में लूला डा सिल्वा ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

ब्राज़ीलिया 02 जनवरी (वार्ता) : ब्राजील में वर्कर्स पार्टी (पीटी) के लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है।...

PM Modi’s mother Heeraben dies | बाइडेन ने हीराबेन के निधन पर किया शोक व्यक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय