10:13 AM | Sunday, September 8, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

FIFA World Cup: मोरक्को 36 साल बाद सुपर-16 में

दोहा, 01 दिसंबर (वार्ता): मोरक्को ने गुरुवार को फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup) के ग्रुप-एफ मुकाबले में कनाडा को 2-1 से हराकर 36 साल बाद सुपर-16 चरण में प्रवेश किया।

अल सुमामा स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में हकीम ज़ियेच (चौथा मिनट) और यूसुफ एन-नेसरी (23वां मिनट) ने विजेता टीम के गोल किये। कनाडा का एकमात्र गोल नायेफ एगर्ड ने 40वें मिनट में किया।

- Advertisement -

विश्व की नंबर दो टीम बेल्जियम को 2-0 से हराने वाली मोरक्को को अगले दौर में पहुंचने के लिये जीत या ड्रॉ की जरूरत थी। अफ्रीकी टीम ने चौथे ही मिनट में गोल करके मैच को अपने पक्ष में कर लिया, जबकि 23वें मिनट के गोल से अपनी बढ़त दोगुनी कर ली।

कनाडा ने 40वें मिनट में खाता खोलने के बाद दूसरे हाफ में स्कोर बराबर करने के कई प्रयास किये लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

- Advertisement -

मोरक्को ने तीन मैचों में सात अंकों के साथ सुपर-16 में जगह बना ली है, जबकि क्रोएशिया (पांच अंक) ग्रुप-एफ से अगले दौर में पहुंचने वाली दूसरी टीम है

Read Also: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मध्यप्रदेश: सतना में पिता और पुत्र की हत्या

सतना,02 जनवरी (वार्ता)- मध्यप्रदेश के सतना जिले में अज्ञात बदमाशों ने दो लोगों की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामपुर थाना...

राहुल पहले कांग्रेस जोड़े फिर भारत: रामदास अठावले

केंद्रीय सामाजिक राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से ‘भारत को जोड़ने’ के...

झारखंड: XLRI में होगा होमकमिंग, जुटेंगे 10 से दुनिया भर के दिग्गज

झारखंड, 01 दिसंबर (वार्ता): झारखंड में XLRI जमशेदपुर में 10-11 दिसंबर को संस्थान के पूर्व छात्रों का जुटान होगा। मौका होगा एक्सएलआरआइ के 'होमकमिंग-22...

ऋतिक रोशन ने 8-पैक एब्स दिखाकर 2023 का स्वागत किया

यह नया साल है, साल का एक ऐसा समय जब लगभग हम सभी फिटर होने और नियमित रूप से काम करना शुरू करने का...

सीआरपीएफ के सैनिक कृष्ण कुमार की राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

अलवर 02 दिसम्बर (वार्ता): राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर गांव बाबरिया निवासी सैनिक कृष्ण कुमार यादव की पार्थिव देह का आज अंतिम संस्कार...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय