9:03 AM | Sunday, September 8, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन जिले से आगरमालवा की ओर रवाना

उज्जैन/, 02 दिसंबर (वार्ता) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दसवें दिन उज्जैन जिले के झालरा गांव से प्रारंभ हुयी, जो पूर्वान्ह में आगरमालवा जिले में प्रवेश कर जाएगी। श्री गांधी की अगुवायी में पदयात्रा सुबह छह बजे के आसपास उज्जैन जिले के झालरा गांव से प्रारंभ हुयी। उनके साथ यात्रा में एक सौ बीस नियमित पदयात्रियों के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री एवं यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, सैकड़ों वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता भी चल रहे हैं। पदयात्रा सुबह लगभग दस बजे आज के पहले पड़ाव तनोड़िया गांव पर पहुंची। कुछ घंटों के विराम के बाद यात्रा अपरान्ह में पुन: शुरू होगी और शाम तक आगरमालवा जिले के आगर छावनी चौक पहुंचेगी। आज का रात्रि विश्राम कासी बरदिया में होगा। यात्रा शनिवार और रविवार को भी आगरमालवा जिले में रहेगी और चार दिसंबर को इसी जिले से राजस्थान में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र की सीमा से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था। इसके बाद से यह यात्रा खंडवा, खरगोन, इंदौर और उज्जैन जिले से होते हुए अगरमालवा जिले की ओर बढ़ रही है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

खाद्य तेलों में टिकाव, दाल-दलहन में मिलाजुला रुख

Wholesale commodity market : स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के भाव पड़े रहे वहीं...

सीआरपीएफ के सैनिक कृष्ण कुमार की राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

अलवर 02 दिसम्बर (वार्ता): राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर गांव बाबरिया निवासी सैनिक कृष्ण कुमार यादव की पार्थिव देह का आज अंतिम संस्कार...

साल 2022 में असम में नहीं हुआ एक भी गेंडे का शिकार

गुवाहाटी, 02 जनवरी (वार्ता)- असम के विशेष पुलिस महानिदेशक (DGP) जी. पी. सिंह ने सोमवार को कहा कि 2022 में शिकारी एक भी गेंडे...

अर्मेनिया में विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत

येरेवन, 01 दिसंबर (वार्ता): अर्मेनिया में विमान दुर्घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी। आपात स्थिति मंत्रालय ने गुरूवार को...

देश में 24 घंटे में 207 लोगों ने दी कोरोना को मात

नई दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता)- देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 173 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 207 लोगों...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय