9:31 AM | Sunday, September 8, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

उत्तर प्रदेश: बहराइच में पिकअप, कार की टक्कर में दो लोगों की मौत

हादसा, 02 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बहराइच-नानपारा मार्ग पर किशुनपुर चौराहे के पास शुक्रवार को पिकअप और कार में आमने सामने की भिड़ंत में फेरी व्यवसायी समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत किशुनपुर चौराहे के निकट आज बहराइच से आ रही केले से लदी पिकअप वाहन की नानपारा से बहराइच की ओर आ रही कार से आमने सामने की टक्कर हो गयी।तेज रफ्तार में होने की वजह से कार चालक से अनियंत्रित हो गई और पिकअप वाहन पर जोरदार टक्कर मारी।
सूचना मिलते ही मटेरा पुलिस मौके पर पहुंची। कार सवार आरिफ निवासी रिछा बरेली और नानपारा निवासी एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक महादेव सहित दो लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। आरिफ के परिजनों ने बताया कि उसे घर से निकले 10 दिन हो गए थे। वह जैकेट ले जाकर बहराइच में बेचने का काम किया करता था आज बाकी बची जैकेट को लेकर वापस घर आ रहा था।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम में मौसम की सबसे सर्द रात

श्रीनगर, 02 जनवरी (वार्ता)- केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है और गुलमर्ग और पहलगाम में...

खरगोन: गोली मारने के मामले में आरोपी को सजा

खरगोन: 01 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित एक न्यायालय ने बगीचे में संतरा तोड़कर खा रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर देने...

पर्यटन विकास स्थलों के पुनर्नवीनीकरण, सौंदर्यीकरण, भगवान बुद्ध की थीम पर पेंटिंग जरुरी : रमेश रंजन

कुशीनगर 02 दिसंबर (वार्ता): उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में संचालित/ क्रियान्वित पर्यटन विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक शुक्रवार...

खरगोन में गोली मारने के मामले में आरोपी को सजा

खरगोन, 01 दिसंबर (वार्ता) : मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित एक न्यायालय ने बगीचे में संतरा तोड़कर खा रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय