6:55 AM | Sunday, September 8, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

विदेशी मुद्रा भंडार 69.1 करोड़ घटकर 562.8 अरब डॉलर पर

मुंबई,01 जनवरी (वार्ता)- विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में भारी कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 69.1 करोड़ डॉलर घटकर लगातार दूसरे सप्ताह गिरता हुआ 562.8 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 57.1 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 563.5 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.13 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 498.5 अरब डॉलर रह गयी।
हालांकि इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 39 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 40.97 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (SDR) में 80 लाख डॉलर की तेजी आई और यह बढ़कर 18.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। साथ ही इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास आरक्षित निधि 4.5 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.16 अरब डॉलर हो गई।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

त्रिपुरा में माकपा कार्यकर्ता के शव को लेकर तनाव की स्थिति

अगरतला, 01 दिसंबर (वार्ता): त्रिपुरा में सिपाहीजाला जिले के चरिलम बाजार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) समर्थकों के बीच...

बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी रेल एक्सप्रेस पटरी से उतरी

जोधपुर 02 जनवरी (वार्ता) : बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी रेल एक्सप्रेस जोधपुर मंडल के राजकियावास- बोमादरा रेलखंड के मध्य आज तड़के पटरी से उतर गई...

मैक्सिको में बस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

Mexico, 01 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक): पश्चिमी मैक्सिको में शनिवार को एक निजी टूर बस के पलट जाने से चार बच्चों सहित 15 लोगों की मौत...

खिलाड़ियों में सच्ची टीम भावना हैं, विश्व कप के लिये उत्साहित : सुखजीत

World Cup, राउरकेला, 02 जनवरी (वार्ता) : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड सुखजीत सिंह ने विश्व कप की तैयारियों के बीच सोमवार को...

रतलाम जिले के जावरा, आलोट और ताल के 74 कालोनाइजरों पर होगी प्राथमिकी

रतलाम, 01 दिसंबर (वार्ता): मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam)  कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देश पर शहर के भू माफियाओं को चिन्हित करने के बाद अब...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय