9:21 AM | Sunday, September 8, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

कीव में नागरिकों से बिजली की खपत में कटौती करने की अपील

Electricity consumption कीव 02 जनवरी (वार्ता): यूक्रेन की राजधानी कीव के अधिकारियों ने नागरिकों से बिजली की खपत कम करने का आग्रह किया है। इस बीच रूस की ओर से लगातार तीसरे दिन कीव पर किए गए हमलों में बुनियादी ढांचों को भारी नुकसान पहुंचा है। ऊर्जा की आपूर्ति करने वाली कंपनी डीटेक ने सोमवार को कहा कि उसे आपातकालीन बिजली कटौती करने पर मजूबर होना पड़ा है।

Electricity consumption

वहीं, कीव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने राजधानी के निवासियों से उनके ऊर्जा उपयोग पर नज़र रखने का आह्वान किया। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, “हम वर्तमान में बिजली की खपत में वृद्धि और ग्रिड पर अत्यधिक भार देख रहे हैं। इसलिए, बिजली की उचित खपत करना अनिवार्य है। ऊर्जा के अन्य उपकरणों का उपयोग करना और संयमित तरीके से बिजली का उपयोग करना जरूरी है।’

- Advertisement -

” इस बीच यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने सोमवार को रात ईरान निर्मित 39 शहीद कामीकेज़ ड्रोन को मार गिराया, लेकिन इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुँचा है।  कुलेबा के कहा कि ड्रोन का मलबा गिरने से 11 निजी घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। यूक्रेन के अभियोजक के जनरल कार्यालय ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। कार्यालय ने कहा, “अभियोजक और जांचकर्ता हमलावर देश द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के उल्लंघन के दस्तावेज के लिए घटनास्थल पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  पक्षी से टकराने के बाद शारजाह जा रहे विमान की उड़ान रद्द

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

जम्मू -श्रीनगर हाईवे खुलने के आसार आज भी कम

जम्मू : प्री मानसून की झमाझम बारिश जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें बनकर खड़ी हो गई हैं। साथ...

मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव भाजपा में हुए शामिल

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष आज मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं धार जिले के...

जैन भाया ने किया बारां में प्रथम साइबर क्राइम थाना का उद्घाटन

राजस्थान के खान, गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने आज बारां जिले को मिले प्रथम साइबर क्राइम थाना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर...

JNU कैंपस में जाति सूचक नारों से बवाल, “दीवारों पर लिखा ब्राह्मणों वापस जाओ, हम आ रहे हैं”

JNU campus: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर की कई दीवारों को गुरुवार को ब्राह्मण विरोधी नारों के साथ विरूपित कर दिया गया। छात्रों ने...

पंजाब में 90 हजार एचआईवी पॉजिटिव

मोहाली/ चंडीगढ़, 01 दिसंबर (वार्ता): देश में एचआईवी पॉजिटिव लोगों की संख्या 24 लाख से ज्यादा है और पंजाब (Punjab) में नब्बे हजार के...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय