1:58 PM | Friday, October 18, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

जैन भाया ने किया बारां में प्रथम साइबर क्राइम थाना का उद्घाटन

राजस्थान के खान, गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने आज बारां जिले को मिले प्रथम साइबर क्राइम थाना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जैन भाया ने कहा कि साइबर क्राइम को रोकने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में साइबर क्राइम थाना खोलने की घोषणा की थी।

Read: ईरान रूस-यूक्रेन संघर्ष का हिस्सा नहीं: विदेश मंत्रालय

- Advertisement -

इससे पहले रेंज स्तर पर साइबर थाने बनाए गए थे। इस थाने के खुलने से साइबर क्राइम पर लगाम लगेंगी। उन्होंने कहा है पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा डिजिटल क्षेत्र में देश मे नई क्रांति के जो कदम उठाए गए थे, वो अब नजर आ रहे हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक कल्याण मल मीणा ने कहा कि जिस तेजी से साइबरक्राइम की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है उसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा हर जिले में एक साईबर थाना स्थापित किया गया है। आज हमारे बारां जिले में भी नए थाने का उद्घाटन हुआ है।

- Advertisement -

मीना ने कहा कि इस थाने में जिलेभर के साइबर क्राइम, आनलाइन धोखाधड़ी आदि से संबंधित मामले दर्ज कर उनकी जांच की जाएगी। इस दौरान जिला दुग्ध उत्पादक डेयरी के अध्यक्ष प्रदीप काबरा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

बीजिंग: चीन के उप प्रीमियर ने कोविड प्रतिबंधों में ढ़ील का किया आह्वान

बीजिंग: 01 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) चीन के उप प्रीमियर सन चुनलान ने शून्य कोविड की राष्ट्रीय नीति पर चलते हुए अपनाये गये सख्त उपायों के...

राज्य सरकार की बाधाओं के बावजूद यात्रा मध्यप्रदेश में रही उम्मीद से ज्यादा सफल : जयराम

भारत जोड़ो यात्रा, 01 दिसंबर (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मध्यप्रदेश सरकार पर राहुल गांधी की 'भारत...

मध्य प्रदेश: उमरिया में राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

निरीक्षक गिरफ्तार, 02 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के उमरिया में रीवा लोकायुक्त पुलिस की टीम में आज एक राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार...

आईआईटी-मद्रास, डीआरडीओ उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकी पर कर रहे हैं काम

IIT-Madras (02 जनवरी): भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी-मद्रास) देश की राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा जरूरतों के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के लिए...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय